
Kashi Vishwanath Dham
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ धाम जल्द ही साकार होने वाला है। सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने पहले ही इस प्रोजेक्ट के लिए 100 करोड़ का बजट जारी कर चुकी है। दिसम्बर में प्रोजेक्ट के लिए टेंडर होना है इसके बाद नये साल से काम शुरू हो जायेगा।
यह भी पढ़े:-यूपी साधने की मुहिम में जुटी RSS की बड़ी योजना का हुआ खुलासा
प्रोजेक्ट पूरा हो जाने पर बाबा काशी विश्वनाथ का धाम बेहद भव्य व श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुविधाजनक हो जायेगा। प्रोजेक्ट पर लगभग 315 करोड़ रुपये खर्च होने है और बजट की पहली किश्त भी जारी हो चुकी है। काशी विश्वनाथ धाम के लिए 12 दिसम्बर को प्रो बिड किया जायेगा। इसके बाद 26 दिसम्बर तक टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। जिस कंपनी को काशी विश्वनाथ धाम का टेंडर मिलेगा। उसे जनवरी के पहले सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू कर देना है। निर्माण काम में किस प्रकार की दिक्कत नहीं आती है तो डेढ़ साल में प्रोजेक्ट पूरा हो जायेगा। प्रोजेक्ट में तीन चरण में काम होना है। यूपी सरकार ने प्रोजेक्ट के तहत आने वाले अधिकांश घरों का अधिग्रहण कर लिया है इससे काम शुरू होने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। प्रोजेक्ट के प्रथम चरण में मंदिर परिसर को विकसित किया जायेगा। इसके बाद दूसरे चरण में गंगा घाट व तीसरे चरण में नेपाली मंदिर से लेकर ललिता घाट, जलासेन घाट, मणिकर्णिका घाट व सिंधिया घाट भी शामिल है। सारे क्षेत्र की लंबाई लगभग एक किलोमीटर है। श्रद्धालु गंगा स्नान करने के बाद आराम से बाबा के दरबार में पहुंच जायेंगे। कमिश्रर दीपक अग्रवाल ने कहा कि दिसम्बर के अंतिम सप्ताह तक टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। इसके बाद तेजी से निर्माण काम आरंभ होगा।
यह भी पढ़े:-#KeyToSuccess -शंख की आवाज ने दिलायी ऐसी सफलता कि पीएम नरेन्द्र मोदी भी हुए मुरीद
Updated on:
30 Nov 2019, 12:30 PM IST
Published on:
30 Nov 2019, 12:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.