शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने नाले में एक किशोर का शव देख कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकाला और उसकी शिनाख्त करने में जुट गयी। शव मिलने की जानकारी मिलते ही पश्चिम बंगाल से एक परिवार मौके पर पहुंचा। परिजनों ने शव की शिनाख्त छोटू (14) के रुप में की है। मृतक की मां रबीना बीबी ने बताया कि वह सभी लोग पश्चिम बंगाल के वीरभूमि के निवासी है। पति अलाउद्दीन की दो साल पहले मौत हो चुकी थी और मृतक का एक बड़ा भाई रवि है। मृतक छोटू कबाड़ बीनने का काम करता था। दोपहर को घर में पतंक उड़ा रहा था और फिर मंडुआडीह जाने की बात बोल कर घर से निकाला था जिसकी सुबह लाश मिली है। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह हत्या का मामला लग रहा है जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। किशोर की जिस तरह से हत्या की गयी है उससे संभावना जतायी जा रही है कि परिचितों ने ही किसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया होगा।
यह भी पढ़े:-बीजेपी नेता के यहां से निकला इतना अवैध पटाखा कि पुलिस भी रह गयी हैरान