बाहुबली मुख्तार अंसारी के खास माने जाने वाले घोसी से बसपा सांसद अतुल राय पर यूपी कॉलेज की पूर्व छात्रा ने रेप करने का आरोप लगाया है और एक मई में लंका थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद पुलिस ने शुरू में सक्रियता दिखाते हुए कई टीमों का गठन किया था लेकिन बसपा सांसद पकड़ में नहीं आये। इसके बाद पुलिस ने बसपा सांसद को गिरफ्तार करने में कोताही बरतनी शुरू कर दी थी। बसपा सांसद को अपने बचाव का पूरा मौका मिला था। हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में बसपा संासद ने जमानत की गुहार लगायी थी लेकिन उनकी याचिका खारिज हो गयी थी। बनारस की अदालत में बसपा सांसद ने सरेंडर के लिए आवेदन किया था जिस पर कोर्ट ने सरेंडर करने के लिए कई बार मौका दिया था लेकिर बसपा सांसद ने सरेंडर नहीं किया था इसके बाद भी लंका पुलिस आराम से बसपा सांसद का इंतजार कर रही थी। पत्रिका ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया था इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बनारस के एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि गाजीपुर व लंका में भी नोटिस चस्पा की गयी है। पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है और जल्द ही औ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
यह भी पढ़े:-बसपा सांसद अतुल राय को फिर लगा झटका, कोर्ट ने सुनाया यह निर्णय