यूपी कॉलेज की पूर्व छात्रा ने एक मई को लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बाहुबली मुख्तार अंसारी के खास माने जाने वाले बसपा नेता अतुल राय को महागठबंधन ने घोसी संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाया गया था। रेप का आरोप लगने के बाद बीएसपी नेता फरार हो गये थे। उस समय इस मामले को राजनीतिक से प्रेरित भी बताया जा रहा था। रेप का आरोप के चलते अतुल राय अपने संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार नहीं कर पाये थे इसके बाद भी वह फरार रहते हुए चुनाव जीतने में कामयाब हुए थे। अतुल राय ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सबसे पहले हाईकोर्ट फिर सुप्रीम कोर्ट में शरण ली थी जहां से उन्हें राहत नहीं मिल पायी थी इसके बाद बनारस कोर्ट में सरेंडर के लिए तीन बार प्रार्थना पत्र दिया था कोर्ट ने सरेंडर के लिए तिथि भी निर्धारित की थी इसके बाद भी बसपा सांसद अतुल राय ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया। अंत में कोर्ट ने भी सरेंडर वाली याचिका को खारिज कर दिया। बड़ा सवाल यह है कि बसपा सांसद अपने अधिवक्ताओं के सहयोग से लगातार कानूनी लड़ाई लड़ते आये हैं लेकिन पुलिस उनका सुराग तक नहीं लगा पायी।
यह भी पढ़े-सड़क जाम करने पर आम आदमी नहीं पुलिस पर भी होती है कार्रवाई, विभाग में मचा हड़कंप