
Minister Mahesh Sharma
वाराणसी. पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान रमेश यादव के भाई के साथ ऐसा हुआ कि केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा को हाथ जोड़ कर माफी मांगनी पड़ी। शनिवार को चौबेपुर के तोफापुर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई की जायेगी। शहीद के परिजनों का सम्मान व ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़े:-पिता का बड़ा आरोप, कहा बिना मेरी अनुमति से किया जा रहा शहीद बेटे का अंतिम संस्कार, गांव वालों ने की नारेबाजी
केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा को जब पता चला कि अधिकारियों की गलती से शहीद का भाई अंतिम संसकर के समय गांव नहीं पहुंच पाया था तो उन्होंने हाथ जोड़ कर माफी मांगी। मीडिया के सामने कहा कि चूक हो गयी है इसके लिए हाथ जोड़ कर माफी मांगता हूं। जिस अधिकारी की गलती से यह सब हुअ है उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। महेश शर्मा ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने पहले ही कहा है कि जिन लोगों ने पुलवामा घटना को अंजाम दिया है उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी। जिसकी कल्पना तक नहीं की होगी। महेश शर्मा ने कहा कि शहीद की पत्नी हमारी बेटी है और शहीद के पिता हमारे पिता है। शहीद के परिवार का पूरा सम्मान होगा और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी उठायी जायेगी। केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्रनाथ पांडेय, राज्यमंत्री अनिल राजभर भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-CRPF के शहीद जवान ने डेढ़ साल के बेटे से कहा था, ड्यूटी से आने के बाद करवाऊंगा इलाज
शहीद का भाई नहीं पहुंच पाया अंतिम संस्कार में
सीआरपीएफ के शहीद जवान रमेश यादव के भाई राजेश यादव उनके अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाये थे। कर्नाटक में दूध व्यवसाय करने वाले राजेश से जिला प्रशासन ने कहा था कि वह गोवा पहुंच जाये तो बनारस तक लाने की सारी व्यवस्था की जायेगी। राजेश यादव गोवा पहुंच गये थे लेकिन जिला प्रशासन ने यहां तक आने की व्यवस्था नहीं की थी। शहीद जवान रमेश यादव का शव जब उनके घर पहुंचा था तो जिला प्रशासन ने अंतिम संस्कार की तैयारी की थी। शहीद के पिता ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया था कि बिना दूसरे बेटे के आये शव का अंतिम संस्कार नहीं होगा। इस बात को लेकर गांव वालों ने भी नारोबाजी की थी।
यह भी पढ़े:-शहीद रमेश के गांव वालों ने जब कहा सबका साथ सबका विश्वास का देते हैं नारा, नहीं आये हाल जानने तब पहुंचे बीजेपी मंत्री
Published on:
16 Feb 2019, 1:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.