पीएम नरेन्द्र मोदी की थी वर्षों से नजर, अब जाकर मिला इनाम
गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेन्द्र मोदी जब बनारस संसदीय सीट से 2014 में चुनाव लडऩे आये थे तो चुनाव प्रचार से लेकर मतदाताओं को बूथों तक पहुंचाने में महेश श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। इसके बाद से पीएम नरेन्द्र मोदी की नजर में महेश श्रीवास्तव आ गये थे। पीएम मोदी की विजय शंखनाद रैली के सफल आयोजन में भी महेश श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका थी। लोकसभा चुनाव में महेश श्रीवास्तव ने पार्टी के लिए आर्थिक प्रबंधन का भी काम किया था । यूपी चुनाव2017 में बीजेपी को मिले प्रचंड बहुमत में भी महेश श्रीवास्तव ने अपना रोल अदा किया था। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी महेश श्रीवास्तव पर भरोसा जताते थे इसलिए उन्हें काशी क्षेत्र का अध्यक्ष बनने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई।
यह भी पढ़े:-ताबड़तोड़ हत्याओं के बाद बैकफुट पर आयी यूपी सरकार, सीएम योगी के खास आईपीएस को हटाया गया