1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोमोज विक्रेता ने गर्भवती पत्नी व दो बच्चों के साथ आत्महत्या की, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

कर्ज व आंख की रोशनी कम होने से था परेशान, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 30 Oct 2019, 2:51 PM IST

Suicide

Suicide

वाराणसी. कैंट थाना क्षेत्र के हुकुलकंज में मोमोज विक्रता किशन गुप्ता ने अपनी गर्भवती पत्नी व दो मासूम बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट मिल गया है जिसमे आंख की रोशनी कम होने से परेशान होकर सुसाइड करने की बात लिखी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:-मुन्ना बजरंगी मर्डर से जुड़ रहे थे इस बस संचालक की हत्या के तार, गैंगवार की आशंका से उड़ी है पुलिस की नीद!

अमरनाथ गुप्ता के बेटे किशन गुप्ता (32) घर के पास ही मोमोज की दुकान लगाता था। घर में उसकी पत्नी नीलम (28), बेटी शिखा (7) व उज्जवल (6) रहते थे। पिछले कुछ दिनों से किशन बहुत परेशान रहता था। स्थानीय लोगों की माने तो 29 अक्टूबर की रात में किशन से मुलाकात हुई थी तो वह गुमसुम लग रहा था लेकिन किसी को नहीं पता था कि वह इतना बड़ा कदम उठा सकता है। रात में किशन घर में सोने गया। बुधवार को किशन ने अपनी मां से दोपहर 12 बजे खाना खाने की बात कही थी। दोपहर में किशन की मां ने उसे फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद छोटे बेटे को किशन को बुलाने के लिए उपर भेजा गया। छोटा भाई उपर आया तो देखा कि सामने का दरवाजा अंदर से बंद था और दूसरा दरवाजा खुला था। भाई ने देखा कि किशन की लाश फंदे में लटक रही थी और बिस्तर में गर्भवती पत्नी व दोनों मासूम बच्चों का शव पड़ा हुआ था। छोटे भाई ने परिवार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। मौके पर फोरेंसिक विभाग की टीम भी पहुंची है जो घटना से जुड़े साक्ष्य को जुटा रहे हैं।
यह भी पढ़े:-ग्रिल में फंसा था अजगर, देखने वालों की लगी ऐसी भीड़ की पुलिस को खाली कराना पड़ा रास्ता

बहन की शादी के लिए किशन ने मार्केट से लिया था १० लाख का कर्ज
मृतक के पिता अमरनाथ ने बताया कि छोटी बहन की शादी के लिए किशन ने १० लाख कर्ज लिया था। पिता को कैंसर है और मार्केट से ही सारा पैसा उधार लेकर धूमधाम से लड़की की शादी की गयी थी। पिता का कहना है कि उसके पास तीन मकान है और जमीन भी है वह किशन से कहते थे कि मकान बेच कर कर्ज चुका देंगे। किशन नहीं चाहता था कि पिता की सम्पत्ति बिके। कर्ज के बोझ से किशन पहले ही परेशान था और बीमारी के कारण उसकी एक आंख की रोशनी लगातार कम हो रही थी जिससे परेशान होकर वह अपने पत्नी व बच्चों क ेसाथ सुसाइड कर लिया।
यह भी पढ़े:अवैध असहलों के साथ पकड़ा गया सभासद का हिस्ट्रीशीटर पति व उसका साथी

-

पत्नी थी गर्भवती, जहर देने के बाद लगायी होगी फांसी
किशन की पत्नी नीलम के पेट में आठ माह का गर्भ थी। संभावना जतायी जा रही है कि किशन ने पहले गर्भवती पत्नी व दो मासूमों को जहरीला पदार्थ दिया होगा। इसके बाद खुद फंासी लगायी होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।
यह भी पढ़े:-पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ढाई करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कार गिरफ्तार

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश