बनारस में न्यूनतम तापमान ने 57 साल पहले का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले 31 दिसम्बर 1962 को 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शीतलहल व गलन ने लोगों में हाहाकार मचा दिया है। सोमवार का मौसम और अधिक परेशान करने वाला साबित हो रहा है। सुबह का समय कोहरे व ठंड के नाम था। दोपहर में भी धूप नहीं निकलने से लोगों को फौरी राहत तक नहीं मिल पायी। आसमान में धुंध व कोहरे के चलते मौसम एक बार भी खुला नहीं। ठंड ने अच्छे-अच्छे लोगों के तेवर को ढीले कर दिया है। यदि न्यूनतम तापमान में और गिरावट होती है तो नलों में पानी जमना भी शुरू हो सकता है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी का सख्त निर्देश, कहा उपद्रवियों से वसूला जायेगा फोर्स तैनाती का खर्चा