स्थित ईआईसी अस्पताल में रक्तदान शिविर के लिए खास व्यवस्था की गयी थी यहां पर सबसे पहले लड्डू से बना हुआ 69 किलो का केक काटा गया और पीएम नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने की प्रार्थना की गयी। इसके बाद राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने खुद रक्तदान किया। कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के लिए बीजेपी कार्यकर्ता सेवा सप्ताह चला रहे हैं शिविर का उद्घाटन फीता काट कर भी किया गया है लेकिन हमने खुद रक्तदान किया है ताकि किसी जरूरतमंद को रक्त काम आ सके। कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के मानने वाले व बीजेपी कार्यकर्ता पीएम का जन्म सेवा सप्ताह के रुप में मना रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी ने सेवा को ही अपने जीवन का धेय बनाया है। उन्होंने कहा कि पीएम ने ऐसी योजना चलायी है जिससे समाज के सभी तबके के लोगों का भला हो सके। योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे। इसकी भी व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि गोसेवा, पर्यावरण व जल संरक्षण के बाद सेवा सप्ताह में प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए भी लोगों को जागरू किया जायेगा।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर इस महाविद्यालय में हुआ खास यज्ञ