नगर विकस मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जल निगम की 32ओवर हेड टंकियों से पानी की सप्लाई सुनिश्चत होनी चाहिए। शहर को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है इसके लिए पॉलिथीन का पूर्ण रुप से प्रयोग पर रोक लगानी होगी। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक अभियान चला कर 42 कुंटल पॉलिथीन जब्त करने के साथ ही 12लाख का जुर्माना लगाया गया है। इस पर सुरेश खन्ना ने कहा कि पॉलिथीन के प्रयोग पर पूर्ण रुप से हर हाल में प्रतिबंध लगाया जाये। सुरेश खन्ना ने कहा कि पार्कों में पौध रोपण, सामुदायिक शौचालय की नियमित सफाई, आउटसोर्सिंग में लगे कर्मचारियों को समय से मानदेय का भुगतान, पूर्ण क्षमता के साथ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को चलाने, सिगरा-महमूरगंज मार्ग पर जल्द काम पूरा कराने आदि का भी निर्देश दिया है। बैठक में मेयर श्रीमती मृदुला जायसवाल, शहर उत्तरी के विधायक रविन्द्र जायसवाल, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, कमिश्रर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-रोहनिया पुलिस ने दो तस्कर को गिरफ्तार कर 50 लाख की अवैध शराब बरामद की