
वाराणसी में पूर्व पीएम राजीव गांधी की प्रतिमा पर पोती कालिख, कांग्रेस ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
वाराणसी. वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के आगमन के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। सोमवार को पीएम मोदी का वाराणसी दौरा था। इसी दिन कुछ शरारती तत्वों ने राजीव चौक पर लगे पूर्व पीएम राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोत दी। मंगलवार सुबह कांग्रेस नेताओं को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी इस पर ट्वीट कर इस हरकत की कड़ी निंदा की है।
प्रतिमा का दुग्धाभिषेक
शरारती तत्वों की इस हरकत के बाद राजीव गांधी की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया गया। बता दें कि वाराणसी के मैदागिन चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा लगी हुई है। रात में कुछ शरारती तत्वों ने प्रतिमा पर कालिख पोत दी। मंगलवार सुबह जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इसका पता चला तो वो आरोपियों पर एक्शन की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में भी इसकी शिकायत की है व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
ये भी पढ़ें: कुलदीप सेंगर के खिलाफ केस लड़ने वाले वकील का निधन
Published on:
01 Dec 2020 08:46 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
