3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेहनत करने के बाद भी नहीं दूर होती पैसों की कमी तो इन उपाय से हो जायेंगे मालामाल

यह जानकारी आपके बहुत काम आ सकती है, जानिए कैसे टोटकों से आपको मिलेगा लाभ
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 26 May 2018, 4:23 PM IST

gold

Gold

वाराणसी. मेहनत करने के बाद भी पैसों की कमी रहती है। यदि पैसा आता है तो तुरंत खर्च भी हो जाता है। पैसों की कमी के कारण कई सपने अधूरे रह जाते हैं। ऐसे में आप कुछ प्रयत्न करके अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं। प्राचीन समय से ही घर में सुख व शांति के लिए कुछ टोटके किये जाते थे जिसका बहुत फायदा भी होता था। हम आपको कुछ ऐसे टोटके बताते हैं तो आपके जीवन में बहुत काम आ सकते हैं।
यह भी पढ़े:-सतांन प्राप्ति के लिए रखे शनि त्रयोदशी का व्रत, ऐसे पूरी होगी मनोकामना

टोटका करने से पहले जरूरी होता है कि इसकी जानकारी किसी को नहीं दी जाये। यदि टोटका करते समय कोई पूछ लेता है कि क्या कर रहे हैं तो टोटका करने का लाभ नहीं होता है इसलिए टोटका करते समय गोपनियता रखनी बहुत जरूरी है। आप क्या टोटका करते हैं इसकी चर्चा भी अन्य लोगों ने मत करें। वर्ना लाभ नहीं होगा।
इन उपायो से दूर होगी पैसों की कमी
मानव जीवन पर दो तरह की ऊर्जा का प्रभाव रहता है। सकारात्मक ऊर्जा से बिगड़े हुए काम बन जाते हैं और नाकारत्मक ऊर्जा से बनते हुए काम भी खराब होते हैं। टोटकों में भी इन ऊर्जा का बढ़ा प्रभाव रहता है। यदि आपके पास पैसों की कमी है तो सोमवार की रात में पलंग के चारों तरफ एक चांदी की कील ठोंक दे। इन कीलों से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव खत्म हो जायेगा और पैसों की कमी भी दूर होगी। सोमवार को ही सुबह शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाने से भी पैसों की कमी दूर होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहों के राजा बृहस्पति भगवान की पूजा करने से आर्थिक स्थिति ठीक होती है। गुरुवार को भगवान बृहस्पति भगवान के मंदिर जाकर पूजा करना चाहिए। मंदिर में पीला माला, पीला प्रसाद चढ़ाने व इस दिन पीला वस्त्र धारण करने से गरीबी दूर हो जाती है। तांत्रिका क्रियाओं से भी पैसों की कमी दूर की जा सकती है। रविवार को एक गिलास दूध अपने सिर के पास रख कर सो जाये। दूध ऐसा रखें कि वह गिरन न पाये। अगले दिन सुबह उठ कर स्नान करने के बाद दूध को बबूल की पेड़ की जड़ में डालने से भी गरीबी दूर होती है।
यह भी पढ़े:-
रोज करत सकते हैं यह उपाय
रोजचांदी के बर्तन में पानी पीने से अर्थिक स्थिति ठीक होती है यदि आपके पास चांदी का गिलास नहीं है तो किसी बर्तन मे भरे हुए पानी में चांदी के आभूषण डाल सकते है उसके बाद पानी पीने से फायदा होता है। यदि घर में तिजोरी व पैसों के रखने वाले स्थान पर हल्दी की गांठ को पीले रंग के कपड़े में बांध कर रखने से आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाती है। अन्न दान का बहुत महत्व होता है और किसी आवश्यकमंद को अन्न दान करने से भी गरीबी दूर होती है। घर में लगे हुए नल से पानी नहीं टपकना चाहिए। जिस तरह नल का पानी टपक कर खत्म हो जाता है उसी तरह घर का पैसा भी चला जाता है इसलिए घर में नल टपक रहा हो तो उसे तुरंत ठीक कराये।
यह भी पढ़े:-वर्षों बाद गंगा दशहरा में बन रहा खास संयोग, पितरों के लिए लगायी गयी डुबकी बदल देगी भाग्य
यह उपाय भी बना देंगे धनवान
शनिवार को जल में काला तिल मिला कर पीपल के पेड़ पर चढ़ाये और प्रभु से अपनी समस्या के समाधान की प्रार्थना करें। यदि आपके उपर कर्ज को बोझ है और कर्ज चुकाने की किश्त जमा करते हैं तो इस ध्यान रखे कि मंगलवार के दिन ही किश्त जमा करे। भूल कर बुधवार व गुरुवार को पैसा ने दे। इन उपायों से आप घर में धन की कमी दूर कर शांति ला सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखे कि इन टोटकों का उल्लेख खास लोगों के अलावा किसी अन्य से न करें। वर्ना लाभ नहीं होगा।
यह भी पढ़े:-मासिक दुर्गाष्टमी पर करें ऐसे पूजा, शत्रु भी नहीं रोक पायेंगे आपकी सफलता