30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाहुबली मुख्तार व मुन्ना बजरंगी के बीच छिड़ सकी गैंगवार, बदलेगा जरायम दुनिया का समीकरण

पहली बार आमने-सामने आ सकते हैं दोनों गुट, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 9 Dec 2017, 1:42 PM IST

Mukhtar ansari and munna Bajrangi

Mukhtar ansari and munna Bajrangi

वाराणसी. जरायम दुनिया में अब नये समीकरण का जन्म हो सकता है। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी व सुपारी किंग मुन्ना बजरंगी पर बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या करने का आरोप लगा है। कभी माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह गिरोह के लिए मुख्तार व मुन्ना बजरंगी का गठबंधन खतरनाक साबित हो रहा था। ऐेसे कई मौके आये थे जब पूर्वांचल के ठेकों को लेने के लिए मुख्तार व मुन्ना बजरंगी का समीकरण काम आया था, लेकिन अब यही समीकरण टूटने लगा है।
यह भी पढ़े:-कांग्रेस व सपा को झटका देकर बीजेपी बनायेगी पहली बार यह रिकॉर्ड



सुपारी किंग मुन्ना बजरंगी के बेहद खास तारिक की लखनऊ में ताबड़तोड़ गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। इस घटना को मुन्ना बजरंगी के लिए बड़ा झटका माना गया है। हत्याकांड के खुलासे में जुटी पुलिस को इसके तार बनारस से जुड़े होने की जानकारी मिल चुकी है। एसटीएफ इस मामले का जल्द खुलासा कर सकती है। सूत्रों की माने तो मुख्तार अंसारी के खास का नाम मुन्ना बजरंगी के खास की हत्या में आ रहा है यदि ऐसा होता है तो दोनों गिरोह आमने-सामने आ जायेंगे और पूर्वांचल में एक बार फिर से गैंगवार छिड़ सकता है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी की जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता ने अपनी शादी में किया मेरे सइयां सुपरस्टार पर डांस, वीडियो वायरल

कभी बृजेश व मुख्तार के बीच होती थी गैंगवार
पूर्वांचल में एक समय में बृजेश व मुख्तार अंसारी के बीच गैंगवार होती थी। गाजीपुर में उसरी चट्टी का गैंगवार सभी को याद है, जिसमे बाहुबली मुख्तार अंसारी को मारने के लिए उनके काफिले पर हमला बोला गया था उस समय इस बात की चर्चा हुई थी कि बृजेश सिंह खुद इस हमले में शामिल थे और उन्हें भी गोली लगी थी, जिसके बाद काफी समय तक बृजेश की मौत हो जाने की अफवाह भी उड़ती रही थी, लेकिन बाद में बृजेश सिंह सबके सामने आ गये थे। इसी मामले को लेकर मुख्तार अंसारी व बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय के बीच ठन गयी थी।
यह भी पढ़े:-यूपी में है बीजेपी की सरकार, सपा इस माह होने वाले चुनाव में कैसे बचायेगी अपनी यह १० सीट

एक पाले में खड़े दिखते थे मुख्तार व मुन्ना बजरंगी
एक समय बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी व मुन्ना बजरंगी पर एक पाले में खड़े होने का आरोप लगता था। कृष्णानंद राय हत्याकांड में मुख्तार अंसारी व मुन्ना बजरंगी पर अरोप लगा है, जिसकी कोर्ट में सुनवाई में हो रही है और अभी इस मामले में निर्णय नहीं आया है। यदि बाहुबली मुख्तार व मुन्ना बजरंगी गैंग के बीच भिडंत होती है तो सबसे अधिक फायदा बाहुबली से माननीय बने बृजेश सिंह को हो सकता है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश का कैसे होगा पालन जब बीजेपी विधायक ही करेंगे विरोध

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग