30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
मुस्लिम महिलाओं ने कहा कबूल हुई दुआख़्वानी, गुजरात में बीजेपी की जीत पर दी बधाई गाया राष्ट्रगान
Play video

मुस्लिम महिलाओं ने कहा कबूल हुई दुआख़्वानी, गुजरात में बीजेपी की जीत पर दी बधाई गाया राष्ट्रगान

पीएम नरेन्द्र मोदी पर जताया भरोसा, जानिए क्या है कहानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 18 Dec 2017, 2:45 PM IST

वाराणसी. मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि गुजरात में बीजेपी की जीत के लिए जो दुआख़्वानी की थी वह कबूल हो गयी है। बीजेपी को वहां पर जीत मिल रही है। यह जीत विकास के नाम पर है। इसके बाद मुस्लिम महिलाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और राष्ट्रगान गाया। यह नजारा सोमवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में देखने को मिला है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में भगवा सेना ने हार के डर से नहीं उतारे प्रत्याशी


लल्लापुरा में मुस्लिम महिलाओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया है। शाहजहां बेगम ने कहा कि गुजरात में बीजेपी को जीत दिलाने के लिए हम लोगों ने खुदा से दुआख़्वानी की थी हमें खुशी है कि हमारी दुआ कबूल हुई है और बीजेपी को जीत मिल गयी है। इस बात की हम सभी लोगों को खुशी है इसलिए हम लोगों ने मिठाई खिला कर एक-दूसरे को बधाई दी है। साथ ही राष्ट्रगान गाकर एकजुट भारत का संदेश दिया है। बताते चले कि गुजरात चुनाव में मतदान से दो दिन पहले ही मुस्लिम महिलाओं ने बीजेपी की जीत के लिए दुआख़्वानी का आयोजन किया था।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी ने ऐसे मनाया गुजरात चुनाव चुनाव में मिली जीत का जश्र

बीजेपी ने तीन तलाक को लेकर मुस्लिम महिलाओं को दी है बड़ी राहत
बीजेपी ने मुस्लिम वोटों में सेंधमारी करने के लिए तीन तलाक को लेकर बड़ी राहत दी है। सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर तीन तलाक के विरोध किया था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने एक बार में तीन तलाक बोलने को अवैध ठहरा दिया था इसके बाद भी तीन तलाक देने के मामले सामने आ रहे हैं। इसके बाद बीजेपी ने एक बार में तीन तलाक बोलने खिलाफ कानून लाने की तैयारी की है, जिसे सिर्फ सदन से पास कराया जाना है। इससे साफ हो जाता है कि बीजेपी ने तीन तलाक के मुद्दे पर बड़ा राजनीतिक दांव खेला है यदि बीजेपी का यह दांव सफल होता है तो भविष्य में बीजेपी को मिलने वाले वोटों में बढ़ोतरी हो सकती है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी के अभियान को रोकने के लिए बीजेपी विधायक ने तैयार किया चक्रव्यूह