वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण प्रदेशव्यापी अभियान कैंपेन फरा जेनरेशन फार आइडियाज एंड कंसल्टेशन टिल ब्रांच लेवल अभियान की कुछ देर में शुरूआत करेगी। होटल ताज में दो चरण में होनी वाली बैठक बेहद खास मानी जा रही है। इस बैठक में पहले वित्त मंत्री आयकर, जीएसटी व बैंक अधिकारियों के साथ वार्ता कर जमीनी स्थिति को समझेंगी। इसके बाद दूसरे चरण में बनारस के प्रमुख व्यवसायी, कारोबारियों के साथ बैठक कर व्यापार में आने वाली दिक्कत पर चर्चा व शुरू किये गये अभियान की जानकारी देंगी। दोनो चरण की बैठक करने के बाद वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण मीडिया से वार्ता करने के बाद दिल्ली लौट जायेंगी।
यह भी पढ़े:-20 साल बाद हुआ जिंदा, अब खानी होगी जेल की हवा