
वाराणसी. सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मुलाकत के बाद ही बीजेपी गठबंधन बचा रह पाया है। सुभासपा के दो विधायकों पर क्रास वोटिंग के आरोप को छोड़ दिया जाये तो अन्य लोगों ने बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है। शनिवार को बनारस आये ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया के सामने इस बात खुलासा किया है कि प्रदेश के भ्रष्टाचार के 19 वीडियो को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिखाया गया है इसके बाद ही उन्होंने कहा था कि ऐसा नहीं हो सकता है। 10अप्रैल को सीएम योगी के साथ वार्ता के दौरान इस बातों को रखा जायेगा।
यह भी पढ़े:-राज्यसभा में बीजेपी को वोट देने वाले बाहुबली विधायक विजय मिश्रा पर हुई कार्रवाई, पार्टी से निकाला गया
यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मैने प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर जो आरोप लगाये थे उसका पूरा प्रमाण रखा था। कैसे गाजीपुर में पुलिस थाने में बैठ कर एक दरोगा फरियादी को गाली दे रहा है। एक युवक की हत्या करके लाश को पेड़ से लटका दिया जाता है लेकिन पुलिस आरोपियों को पकडऩे से इंकार कर देती है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता लगातार शिकायत करत हैं कि सरकारी काम कराने के लिए अधिकारी से लेकर कर्मचारी सुविधा शुल्क मांगते हैं हमने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बात का प्रमाण दो हम कार्रवाई करायेंगे। इसके बाद हमारे पास अधिकारियों व कर्मचारियों के भ्रष्टाचार के 19 वीडियो आये थे जिन्हें हमने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दिखाया है इसके बाद ही उन्हें भी यूपी की सच्चाई का पता चला है।
यह भी पढ़े:-मिनी सदन की बैठक में बवाल, मेयर की मेज पलटी, उपद्रव करने के आरोप में पुलिस ने सपाईयों को पीटा, देखें वीडियो
थानों पर खास लोगों की तैनाती पर कहा कि मनमानी का हाल बतायेंगे 10 के बाद
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर जब मीडिया ने पूछा कि आपने अमित शाह को 19 वीडियो दिखाये हैं इसमे से कितने पर कार्रवाई हुई है तो उन्होंने कहा कि गाजीपुर में मरदह थाना प्रभारी पर कार्रवाई के लिए डीजीपी ओपी सिंह से फोन पर बात हुई थी उसके बाद थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया था बाकी अन्य वीडियों पर भी कार्रवाई होगी। सभी नपेंगे। थानों में खास जाति के लोगों की नियुक्ति पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मनमानी का हाल 10अप्रैल के बाद बतायेंगे। बताते चले कि १० अप्रैल को ही अमित शाह, सीएम योगी व ओमप्रकाश राजभर के बीच बैठक होगी।
यह भी पढ़े:-बसपा सुप्रीमो मायावती ने सुभासपा के विधायक को दिया धन्यवाद, कहा अंतरात्मा की आवाज पर दिया दलित का साथ