सब्जी मंडी के पास रेलवे फाटक है, जहां से लोग इधर से उधर जाते हैं। शुक्रवार की देर रात को रेलवे अधिकारियों के साथ राजकीय रेलवे पुलिस, भेलूपुर व मंडुवाडीह पुलिस मौके पर पहुंची और लोहे का गाटर लगा कर आवागन बंद करा दिया। रात होने के चलते स्थानीय लोगों को इस बात की जानकारी नहीं हो पायी थी लोगों ने सुबह फाटक स्थायी रुप से बंद देखा तो उनका गुस्सा भड़क गया। लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लेकिन वह किसी काम नहीं आया। स्थानीय लोग अब आगे के आंदोलन की रणनीति बनाने में जुट गये हैं।
यह भी पढ़े:-Weather Alert- शहर में देर रात ओले गिरने से बढ़ी ठंड, अब पडेगा घना कोहरा