28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
पीएम मोदी ने मंडुआडीह-पटना जनशताब्दी ट्रेन की सौगात से साधा दो राज्य, काशी को सैकड़ों करोड़ की सौगात
Play video

पीएम मोदी ने मंडुआडीह-पटना जनशताब्दी ट्रेन की सौगात से साधा दो राज्य, काशी को सैकड़ों करोड़ की सौगात

नयी ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना, वर्षों से इन स्टेशन पर ट्रेन चलाने की हो रही थी मांग
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 12 Mar 2018, 9:10 PM IST

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को मंडुआडीह रेल स्टेशन पर दो राज्यों को बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखा कर मंडुआडीह-पटना इंटरसिटी ट्रेन को रवाना किया है। वर्षो से इस ट्रेन चलाने की मांग हो रही है, जिसे पीएम मोदी ने पूरा कर दिया है। इसके अतिरिक्त पीएम मोदी ने बनारस को 800 करोड़ का बड़ा गिफ्ट दिया है।
यह भी पढ़े:-फ्रांस के राष्ट्रपति पहुंचे काशी, पीएम मोदी ने किया भव्य स्वागत


पटना से मंडुआडीह तक सीधे ट्रेन की व्यवस्था नहीं थी। कुछ ट्रेन चलती है लेकिन वह मुगलसराय रेलवे स्टेशन से जाती है जिसके लिए काशी से मुगलसराय जाने के लिए 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। काफी वर्षों से इन स्टेशनों पर ट्रेन चलाने की मांग हो रही थी जिसे सोमवार को पीएम नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया है। सोमवार को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखा काशी-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस को रवाना किया है। इसके बाद पीएम मोदी ने मंडुआडीह रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण करके लोगों को बड़ी राहत दी है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी व फ्रांस के पीएम के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजी काशी, देखें तस्वीर

बेहद खास है मंडुआडीह जनशताब्दी एक्सप्रेस
मंडुआडीह से चल कर पटना व फिर पटना से मंडुआडीह जाने वाले जनशताब्दी एक्सप्रेस बेहद खास है। ट्रेन संख्या 15125 व 15126 नम्बर की ट्रेन सुबह पटना जायेगी। शाम को पटना से चल कर वाराणसी पहुंचेगी। मंडुआडीह से चल कर बक्सर, आरा व दिलदार नगर स्टेशन से होते हुए पटना पहुंचेगी। इसी तरह पटना से चल कर वाराणसी आयेगी। प्रतिदिन चलने वाली इस ट्रेन में कुल १६ कोच लगाये गये हैं। मंडुआडीह रेलवे स्टेशन से सुबह 6.15 बजे चलेगी और पटना पहुंचने का समय सुबह 10.35 निर्धारित है। इसी क्रम में पटना से शाम को 5.45 बजे चल कर मंडुआडीह में रात 10.15 पर पहुंचेगी। ट्रेन में एक एसी कोच के अतिरिक्त 11 नॅान एसी व दो कोच जनरल लगाये गये हैं। इस ट्रेन में बर्थ की जगह चेयरकार की सुविधा दी गयी है। बायो टॉयलेट, अग्रिशमन यंत्र के साथ कोच में स्टेशन डिस्प्ले की सुविधा है। इसके अतिरिक्त पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अलग-अलग तस्वीर लगायी गयी है। पीएम मोदी ने शिवपुर-फुलवरिया फोरलेन का शिलान्यास किया है।
यह भी पढ़े:-हस्तकला सकुंल में पीएम मोदी व फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल का शहनाई बजा कर किया गया स्वागत,देखें खास तस्वीरें

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश