पीएम नरेन्द्र मोदी के मंत्री की बात सही साबित होती है तो गंगा को फिर से नया जीवन मिलना तय है। उमा भारती के बाद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अब गंगा की सफाई का जिम्मा उठाया हुआ है और वह स्थलीय निरीक्षण कर स्वच्छ गंगा मिशन के प्रोजेक्ट का हाल जान रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री ने सबसे पहले हरिद्वार फिर ऋषिकेश में जाकर प्रोजेक्ट का हाल देखा था उसके बाद बनारस आये हैं। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मीडिया को बताया कि पिछले कई दशकों से गंगा की निर्मलता व पवित्रता पर चिंतन किया जा रहा था। गंगा को स्वच्छ करने के लिए हमारी सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। उत्तराखंड व झारखंड में सीवरेज ट्रीटमेंट व घाटों के पुनउद्वार के प्रोजेक्ट इस साल खत्म हो जायेंगे। इसके बाद एक बूंद भी गंदा पानी गंगा में नहीं गिरेगा उन्होंने कहा कि यूपी में 10 हजार से अधिक की धनराशि खर्च करके 57 एसटीपी बन रहे हैं। इसमे से तीन बनारस में बन चुके है। बचे हुए प्रोजेक्ट का काम जल्द समाप्त हो जायेगा। उन्होंने कहा कि गंगा की सारी सहायक नदी पर भी काम हो रहा है। सहायक नदी के उद्गम क्षेत्र में भी काम हो रहा है। जनता के सहयोग बिना 100 प्रतिशत काम पूरा नहीं हो सकता है। गंगा प्रहरी को ट्रेनिंग देकर खड़ा किया जा रहा है। इसके लिए बीएचयू के साथ 67 लाख रुपये खर्च करके गंगा मित्रों को तकनीकी जानकारी दी जा रही है जो गंगा को स्वच्छ रखने में हम लोगों की मदद करेंगे।
यह भी पढ़े:-नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने लगायी अधिकारियों को फटकार, कहा दूर की जाये पेयजल समस्या