स्थानीय लोगों ने जिला मुख्यालय पर धरना भी दिया। अजगरा निवासी आनंद कुमार ने बताया कि अजगरा से सुभासपा के विधायक कैलाश सोनकर ने लोगों के नाम पर खादी ग्राम उद्योग से भारी लोन लिया। विधायक ने स्थानीय लोगों से कहा था कि आप सभी को एक-एक लाख का लोन मिल जायेगा। इसके लिए उन्हें कुछ नहीं करना होगा। इसके बाद विधायक के बहकावे में आकर लोगों ने एक लाख से 25 लाख तक के लोन वाले फार्म पर हस्ताक्षर कर लिया। आरोप है कि इसके लिए लोगों का बैक खाता तक खुलवाया गया। खातों में जैसे ही पैसा आया था अजगरा विधायक ने सारे पैसे निकलवा लिये। स्थानीय लोग जब भी इस बात की शिकायत करते हैं तो उन्हें 10 व 20 हजार रुपये विधायक दे देते हैं। इस तरह अभी तक एक लाख रुपये मिले हैं जबकि 1200 लोगों का पैसा निकलवाया गया था। आनंद कुमार ने कहा कि लोन का सारा पैसा विधायक के पास है और बैंक हम लोगों को लोन चुकाने के लिए नोटिस भेज रहा है। लोगों ने जब पता किया तो जानकारी हुई कि उनके उपर 20-20 लाख रुपये तक का लोन है। आनंद कुमार का आरोप है कि गबन की राशि 600 करोड़ है ऐसे में मामले की सीबीआई जांच करा कर गरीबों को उनका पैसा वापस दिलाया जाये।
यह भी पढ़े:-रोहनिया पुलिस ने दो तस्कर को गिरफ्तार कर 50 लाख की अवैध शराब बरामद की