बीती रात बदमाशो ने लूट के लिए पाइप व्यवसायी धर्मेन्द्र गुप्ता की गोली मार कर हत्या कर दी थी और जाते समय व्यापारी के पैसों से भरे बैग भी ले गये थे। उस बैग में तीन लाख रुपये होने की बात सामने आ रही है। व्यापारी की हत्या के बाद से ही क्राइम ब्रांच से लेकर सारनाथ पुलिस अपराधियों की खोजबीन में जुट गयी है। धर्मेन्द्र गुप्ता के भाई दिलीप गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना को लेकर एक बात तो लगभग साफ हो चुकी है कि बदमाशों को इस बात का पूरी जानकारी थी कि व्यापारी के बैग में नोट है। पुलिस किसी अपने की मुखबिरी को ध्यान में रख कर भी मामले की जांच कर रही है। बदमाशों ने बैग नहीं देने पर जिस तरह से व्यापारी की गोली मार कर हत्या की है उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाश बेहद शातिर अपराधी थे। पुलिस को घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज से भी घटना से जुड़ी जानकारी मिली है जिसके आधार पर कई संदिग्धों को उठा कर उनसे पूछताछ चल रही है।
यह भी पढ़े:-देशी शराब के सेल्स मैनेजर से 2.50 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस