संवाद के समापन के दौरान प्रधानों ने विरोध कर दिया। उन्होंने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि अधिकारी उनकी नहीं सुनते, जिससे वह विकास कार्य सुचारू रूप से नहीं कर पा रहे। संवाद कार्यक्रम में बोलने न देने का भी आरोप लगाया। कुछ प्रधानो का कहना था कि भ्रष्टाचार पर लगाम के नाम पर प्रधानों को पंगु बना दिया गया है। टेंडर होने के बावजूद महीनों तक काम शुरू नहीं हो पाता। बारिश शुरू होने वाली है और ग्रामीण सवाल कर रहे हैं कि नाली, खड़ंजा और गलियां कब बनेंगी। हम जवाब नहीं दे पा रहे। सवाल उठाया कि ऐसी स्थित में गांव की सरकार कैसे विकास करेगी।