
वाराणसी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि आध्यात्मिकता के साथ अब काशी स्मार्ट सिटी बनता जा रहा है। दुनिया की सबसे प्राचीनतम नगरी को आधुनिक पद्धति भी अपनाना जरूरी है। बदलाव को अपनाना इस प्राचीन नगरी की विशेषता है। यह बात उन्होंने सोमवार को पंडित दीनदयाल दयाल हस्तकला संकुल में आयोजित कार्यक्रम में कही।
यह भी पढ़े:-ओमप्रकाश राजभर ने अमित शाह के सामने सीएम योगी सरकार का ऐसा किया खुलासा, दिखाये यह सबूत, देखें वीडियो
उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ की नगरी में राष्ट्रपति के रुप में यह मेरी पहली यात्रा है यह का अनुभव अविस्मरणीय है। यहां पर बिजली के खुले तारों से भय लगता था लेकिन केन्द्र सरकार की मदद से पुरानी काशी में इन तारों को भूमिगत करने की योजना लगभग खत्म हो गयी है बिजली चोरी रोकने व दुर्घटना से मुक्ति के लिए यह सराहनीय कदम है। काशी की विभूतियों को याद करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि यहां के पांच सपूतों को भारत रत्न मिला है। सीएम भी यहां से बने और यहां के सांसद अब देश के प्रधानमंत्री है। दुनिया के लोगों में बनारस के बहुत आकर्षण है जिसके चलते देश व दुनिया से लोग यहां पर आते हैं। कई विदेशी राष्ट्राध्यक्ष भी यहां पर आ चुके हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति को बनारस की एक पुस्तक भेंट की है यहां पर जिन विकास योजनाओं की शुरूआत की गयी है उससे लोगों का जीवन स्तर और अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि एक साथ इतनी परियोजनाओं को शुरू करने में मुझे प्रसन्नता हो रही है।
यह भी पढ़े:-ओमप्रकाश राजभर का बयान, लोकसभा चुनाव के टिकट के लिए बीजेपी को चापेंगे, जितना मिल जाये ,देखे वीडियो
देश के विकास में युवाओं की महत्वूर्ण भूमिका
राज्यपाल राम नाइक ने कहा कि देश के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवा शक्ति के सहारे ही दुनिया को एक बार फिर से अपनी क्षमता दिखा सकते हैं। यूपी के विश्वविद्यालयों का मैं कुलाधिपति भी हूं। यह बात बताने में मुझे बेहद खुशी हो रही है। युवाओं की इस पूंजी को संभाल कर रखना होगा। इस बार 15 लाख 60हजार नये छात्रों को उपाधि दी गयी है। यह बात बताने में मुझे बेहद खुशी हो रही है कि उपाधि पाने वालों में 51 प्रतिशत छात्र व महिला है।
यह भी पढ़े:-तस्वीरों में देखें बनारस की मेयर के मेज को पलटने वाले सपाईयों को पुलिस ने कैसे पीटा
एक राज्य एक उत्पाद को दे रहे बढ़ावा-सीएम योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम एक राज एक उत्पाद को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कौशल विकास योजना के तहत ६ लाख युवाओं का पंजीकरण किया गया है जिसमे से एक लाख 40 हजार युवाओं को विभिन्न कंपंनियों में प्लेसमेंट किया गया है और अन्य युवाओं का भी जल्द प्लेसमेंट होगा। काशी देश की सांस्कृतिक राजधानी है और यहां के पौराणिक महत्व को ध्यान देते हुए विकास किया जा रहा है।
यह भी पढ़े:-बनारस पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, सीएम योगी ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत
राष्ट्रपति ने दी इन परियोजनाओं की सौगात
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने काशी व एमपी तक के लिए विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी है इसमे 3473 करोड़ की लागत से 170 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग, रिंग रोड व चार लेन का निर्माण के साथ अन्य राजमार्गों के निर्माण को स्वीकृति दी है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार ने कन्हैया कुमार को डिबार करने की रिपोर्ट देने वाले अध्यापक को दिया बड़ा ईनाम