शराब तस्करी के इस गैंग में सिपाहियों के साथ दरोगा भी शामिल थे। रामनगर थाने से होकर चंदौली जाने वाला एक हाइवे है। हरियाणा से तस्करी कर शराब को बनारस होते हुए चंदौली के जरिए बिहार भेजा जाता है। इसके चलते रामनगर थाने बहुत कमाऊ थाना माना जाता है जहां पर तैनाती के लिए पुलिसकर्मी उपर तक की सिफारिश कराते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह यहां से पशु व शराब तस्करी से मिलने वाला पैसा होता है। सालों से चला आ रहा खेल आगे भी चलता रहता लेकिन चंदौली पुलिस ने इस खेल को खराब कर दिया। चंदौली पुलिस ने जब शराब तस्करों को पकड़ा था तो उन्हें छुड़ाने के लिए रामनगर थाना के दो सिपाही आये थे और चंदौली पुलिस के साथ मारपीट करने लगे थे। इसके बाद ही पुलिस को इस मामले की गंभीरता समझ में आयी थी। चंदौली एसपी ने दोनों आरोपी सिपाहियों को गिरफ्तार कराया और तीसरे सिपाही की बनारस पुलिस लाइन से पकड़वाया। चंदौली एसपी ने यह भी ऐलान किया कि इस मामले की जांच कर पूरे गिरोह की कमर तोड़ देंगे। इसी क्रम में आरोपी सिपाहियों से पूछताछ के बाद गिरोह में शामिल अन्य पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की तैयारी है।
यह भी पढ़े:-सप्लायर ने पुलिसकर्मियों का बनाया था गिरोह, अन्य तस्करों की शराब को पकड़ा कर ऐसे पार कराता था माल