वायरल वीडियो में पीडि़ता ने पीएम नरेन्द्र मोदी, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस व सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय दिलाने की मांग की है। वीडियो में कहा कि बाहुबली अतुल राय द्वारा मुझे, मेरे परिवार व मेरे गवाह को प्रताडि़त किया जा रहा है। मैने जब पुलिस में रेप का केस दर्ज कराया था तो उस समय बहुत प्रभोलन दिया गया था जब हम लोगों ने उनकी बात नहीं मानी तो गवाह व पैरोकार पर फर्जी मुकदमा लगाया गया। जिस लड़की से मुकदमा दर्ज कराया गया है उसे कोई नहीं जानता है। बलिया में मेरे पैरोकार के खिलाफ दर्ज मुकदमा की सारी जानकारी डीजीपी ओपी सिंह व एसएसपी को दी गयी थी लेकिन अभी तक कोई परिणाम नहीं दिख रहा है। एसपी बलिया ने इस मामले को क्राइम ब्रांच ट्रांसफर करने की बात कही थी। अभी हम लोग प्रयागराज गये थे वहां की सारी जानकारी लीक की जा रही थी अतुल राय के लोगों ने हमारे पीछे पड़ गये थे। लगातार उन्नाव पीडि़ता जैसे हाल करने की धमकी दी जा रही है।
यह भी पढ़े:-श्रीप्रकाश शुक्ला बनने के लिए जरायम की दुनिया में उतरा, एक लाख के इनामी बदमाश का पुलिस को नहीं मिला सुराग