3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RSS चीफ मोहन भागवत दिखायेंगे सीएम योगी व अमित शाह का आईना

मंत्री व विधायकों के साथ मिल कर अधिकारी कर रहे विकास के नाम पर खेल, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 16 Feb 2018, 12:36 PM IST

RSS

RSS

वाराणसी. आरएसएस चीफ मोहन भागवत जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ को विकास का आईना दिखायेंगे तो बीजेपी में हड़कंप मच सकता है। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस के विकास के लिए केन्द्र सरकार ने हजारों करोड़ की योजना चलायी है इसके बाद भी काशी में विकास की धारा नहीं बह पा रही है। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के कहने पर ही पीएम मोदी ने बनारस संसदीय सीट चुनी है ऐसे में विकास के नाम पर जो खेल हुआ है उसको लेकर आरएसएस चीफ 20 फरवरी को अमित शाह व सीएम योगी से मुलाकात के दौरान सही तस्वीर पेश कर सकते हैं।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र पहुंचे मोहन भागवत, संसदीय चुनाव की तैयारियों को देंगे धार


आरएसएस की जमीनी मेहनत व पीएम नरेन्द्र मोदी की लहर में ही देश के पहली बार पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनी है। इसके बाद यूपी में 15 साल बाद प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी आयी है। इसके बाद माना जा रहा है कि यूपी का विकास करके बीजेपी अपनी ताकत को मजबूत करेगी। आरएसएस के कहने पर ही यूपी की कमान सीएम योगी को सौंपी गयी है। पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के चलते यहां के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है इसके बाद भी मंत्री, विधायक व अधिकारियों की मिलभगत से विकास के नाम पर खेल भी हो रहा है। स्वयंसेवकों ने ऐसे मंत्री व अधिकारियों की सूची तैयार की है और माना जा रहा है कि आरएसएस चीफ मोहन भागवत के समक्ष यह मुद्दा उठेगा तो संघ के निशाने पर बीजेपी के मंत्री व अधिकारी आ सकते हैं फिलहाल आरएसएस की महत्वपूर्ण बैठक जारी है और इसका रिजल्ट भी लोगों को दिखेगा।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ ने बदली रणनीति, कल्याण सिंह की तरह नहीं उठाना होगा नुकसान

आरएसएस के पास पहुंच गयी है मंत्री व विधायकों की कुंडली
आरएसएस के पास मंत्री व विधायकों की कुंडली पहुंच गयी है। काशी में संघ की बैठक का असर यूपी कैबिनेट में बदलाव में दिखेगा। सूत्रों की माने तो बीजेपी के कुछ मंत्री व विधायकों के कामकाज पर संघ की नाराजगी है। यूपी सरकार में कुछ मंत्री व विधायक विकास के नाम पर अपनी झोली भरने में जुटे हुए हैं उसकी सारी जानकारी संघ को हो चुकी है। माना जा रहा है कि आरएसएस चीफ मोहन भागवत संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद ही इस प्रकरण को लेकर अपनी राय देंगे।
यह भी पढ़े:-कभी वीरप्पन के नाम से मशहूर था यह डकैत, भाई ने कर दी सपा से टिकट की दावेदारी