10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के लिए चार प्रमुख पद पर 74 प्रत्याशियों का नामांकन

8 जनवरी को परिसर में होगा मतदान, नामांकन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने किये सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 30 Dec 2019, 6:18 PM IST

Student Election 2019

Student Election 2019

वाराणसी. सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में सोमवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए चार प्रमुख पद पर कुल 74 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। सबसे अधिक नामांकन पुस्तकालय मंत्री पद पर हुआ है। इसके बाद महामंत्री, उपाध्यक्ष व अध्यक्ष पद पर पर्चे दाखिल हुए हैं। तीन संकाय प्रतिनिधि के लिए 13 छात्रों ने नामांकन दाखिल किया है। परिसर में आठ जनवरी को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान होगा।
यह भी पढ़े:-Weather Alert-ठंड का कहर, 57 साल बाद न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन को लेकर गहमागहमी रही। नामांकन को देखते हुए परिसर व उसके बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किये गये थे। सुबह 10 बजे से ही नामांकन करने की प्रक्रिया आरंभ हो गयी थी जो दोपहर एक बजे तक चली। विभिन्न जगहों से प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ परिसर के पास पहुंचे और जाकर नामांकन किया। चुनाव अधिकारी प्रो.शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि वैध-अवैध प्रत्याशियों की सूची पांच जनवरी को दोपहर 12 बजे के बाद जारी की जायेगी। छह जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक का समय नाम वापसी के लिए निर्धारित है। आठ जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना करके चुनाव परिणाम की घोषणा होगी।
यह भी पढ़े:-Weather Alert-भीषण ठंड से ठिठुरे लोग, कोहरे ने रोकी रफ्तार

जानिए किन पदों पर कितने प्रत्याशी ने किया नामांकन
अध्यक्ष:-12, उपाध्यक्ष:-18, महामंत्री-21 व पुस्तकालय मंत्री पद पर-23
वेद वेदांग संकाय प्रतिनिधि:-8, साहित्य संस्कृति संकाय प्रतिनिधि-2 व श्रमण विद्या संकाय प्रतिनिधि-3
यह भी पढ़े:-साबरमती रिवर फ्रंट बनाने वाली कंपनी बनायेगी काशी विश्वनाथ धाम