बनारस में सावन के दूसरे सोमवार को दोपहर तक काशी विश्राथ मंदिर में दर्शन करने वालों की संख्या एक लाख पार कर गयी थी। मंदिर के बाहर जिस तरह से लंबी कतार लगी हुई है उससे इन आंकड़ों में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है। रविवार की रात से ही कांवरियों की लाइन बाबा विश्वनाथ मंदिर में लग गयी थी। सुबह के साथ दर्शनार्थियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। बनारस के गंगा घाट भी कांवरियों की भीड़ से पटे हुए हैं। दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट, अहिल्याबाई घाट, अस्सी घाट आदि पर कावंरिये स्नान करने के बाद गंगा जल लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। बाबा विश्वनाथ के अतिरिक्त चौबेपुर कैथी के मारकंडेय महादेव, तिलभांडेश्वर, सारंगनाथ महादेव, मृत्युजंय महादेव आदि प्रमुख शिव मंदिरों में दर्शन करने वालों का तांता लगा हुआ है।
यह भी पढ़े:-कांवरियों ने लगाये पीएम मोदी व सीएम योगी के नारे