परिवार के साथ हुए हादसे के बाद सुमित बदहवास हो चुका है। सुमित ने कहा कि मैं पिशाच मोचन जाने के लिए घर से निकल रहा था सामने चाचा व चचेरे भाई हमको जाते देखे तो घर में चले गये। हमें समझ नहीं आया कि हुआ क्या है। इसके बाद वह लोग मेरे सामने ही पिस्टल भर रहे थे। मैं दौड़ता हुआ घर में आया और मम्मी से कहा कि वह सब पिस्टल भर रहे हैं। इसी बीच उन लोगों ने घर से निकल कर पिशाच मोचन जा रहे मेरे पिता को गोली मार दिय। सुमित ने बताया कि लगभग आधा दर्जन लोग थे और उनके पास कई असलहे थे। सुमित ने बताया कि उसके चाचा, चचेरे भाई व चाचा के साथ गद्दी पर बैठने वाला गाजीपुर का एक हिस्ट्रीशीटर का लड़का भी हत्या करने में शामिल थे। विवाद का कारण पूछने पर उसने बताया कि हम लोगों का पिशाच मोचन पर घर है गद्दी है और चाचा से सम्पत्ति विवाद चल रहा था। सुमित ने कहा कि एक दिन पहले उन लोगों ने कहा था कि कुछ नहीं देंगे। सभी को मार देंगे। उनके पास असलहा देख कर मैंने लल्लापुरा चौकी इंचार्ज को फोन किया था, लेकिन चौक इंचार्ज ने मेरी बात नहीं सुनी। मैंने कहा कि आप उन लोगों का झोला चेक करेंगे तो तीन-तीन असलहा मिलेगा। पुलिस ने मेरी मदद नहीं की और असलहा बरामद कराने की बात करती रही। सुमित को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसके माता व पिता की मौत हो गयी है वह लोगों के सामने अपने माता व पिता को बचाने की गुहार लगाता रहा। सुमित के बयान की माने तो पुलिस ने इस मामले में सक्रियता नहीं दिखायी थी यदि पुलिस उसकी बात को गंभीरता से लेती तो शायद डबल मर्डर नहीं हो पाता।
यह भी पढ़े:-गंगा की उफनती लहरो में भी बोट से बाढ़ पीडि़तो से मिलने गये सीएम योगी आदित्यनाथ