28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
काशी विश्वनाथ के जयकारों के साथ पीएम मोदी व फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के लिए लगेंगे नारे
Play video

काशी विश्वनाथ के जयकारों के साथ पीएम मोदी व फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के लिए लगेंगे नारे

बीजेपी की जनता से अपील, सपरिवार आये और करे विदेशी राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत, शहर में स्वागत के लिए बनाये गये 45 प्वाइंट
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 10 Mar 2018, 7:55 PM IST

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ 12 मार्च को बनारस आ रहे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों का भव्य ढंग से स्वागत किया जायेगा। बीएचयू से लेकर गंगा घाट जाने वाले मार्ग व यहां से नदेसर स्थित ताज होटल के बीच में कुल 45 प्वाइंट बनाये गये हैं जहां पर बीजेपी कार्यकर्ता सहित आम लोग भी हाथों में भारत व फ्रांस का झंडा लेकर विदेशी राष्ट्राध्यक्ष का स्वागत करेंगे।
यह भी पढ़े:-तस्वीरों में देखें किस तरह पीएम मोदी की आगवानी की हो रही तैयारी, जीआरपी ने स्टेशन पर चलाया सफाई अभियान




यह जानकारी बीजेपी के काशी प्रांत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्व, शहर उत्तरी के विधायक रविन्द्र जायसवाल व महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने शनिवार को संयुक्त रुप से दी। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी जब विदेश जाते हैं तो उनका भव्य स्वागत होता है इसी तर्ज पर काशी के लोग भी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का स्वागत करेंगे। पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में मेजबान बन कर आ रहे हैं और सभी लोगों का उद्देश्य फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बनारस दौरे को यादगार बनाना है। अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में जब भारत ने परमाणु परीक्षण किया था तो दुनिया के तमाम देशों ने भारत पर प्रतिबंध लगा दिया था उस समय भी फ्रांस ने भारत पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया था और हमारे देश का खुल कर साथ दिया था भारत व फ्रांस को भावनात्मक संबंध है। उन्होंने कहा कि काशी की जनता से अपील करते हैं कि आप लोग अपने परिवार के साथ आये ओर पीएम मोदी के साथ विदेशी राष्ट्राध्यक्ष का स्वागत करे।
यह भी पढ़े:-
गंगा आरती व नौका विहार तक सिमटा पीएम मोदी व विदेशी राष्ट्राध्यक्षों का बनारस का दौरा, सारनाथ से बनायी दूरी

नौका विहार के दौरान काशी के घाट पर दिखेगी गंगा की संस्कृति
बीजेपी नेताओं ने कहा कि बीएचयू से लंका होते हुए डुमराव बाग होते हुए अस्सी तक पीएम मोदी व फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सड़क मार्ग से जायेंगे। इन रास्तों में 100-100 मीटर की दूरी पर स्वागत के लिए बीजेपी की टोली लगी रहेगी। स्थानीय लोग आते हैं तो उन्हें स्वागत के लिए भारत व फ्रांस को झंडा भी वही मिलेगा। गंगा घाट में जब दोनों राष्ट्राध्यक्ष नौका विहार करेंगे तो गंगा के उस पर रेती में भारत व फ्रांस के झंडे लगाये गये है जबकि घाट पर बनारस की संस्कृति दिखाने के लिए यहां के वाद्य यंत्र व संगीत का प्रदर्शन करते हुए लोग मिलेंगे। अस्सी घाट से दशाश्वमेध घाट तक दोनों राष्ट्र्राध्यक्ष नौका विहार करेंगे। इसके बाद दशाश्वमेध घाट से गौदोलिया, लहुराबीर, जगतगंज होते हुए होटल ताज तक सड़क मार्ग से ही पीएम मोदी व फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जायेंगे। इस रास्ते पर भी दोनों राष्ट्राध्यक्ष का भव्य स्वागत होगा।
यह भी पढ़े:-विदेशी राष्ट्राध्यक्षों का दौरा करा कर पीएम मोदी करेंगे अपना वायदा पूरा

अब समय आ गया है कि हम लोग भी पीएम मोदी को कुछ लौटाये
बीजेपी नेताओं ने कहा कि पीएम मोदी ने गुजरात को छोड़ कर काशी को अपना संसदीय क्षेत्र बनाया है यहां के विकास के लिए कई योजना स्वीकृत की है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव के राज में काशी का विकास नहीं होने दिया गया था लेकिन अब सीएम योगी सरकार आ गयी है और प्राथमिकता के आधार पर काशी का विकास किया जा रहा है। ऐसे में काशी की जनता को अपनी पीएम व सांसद को कुछ लौटाने का समय आ गया है। काशी की जनता अब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भव्य स्वागत करके पीएम मोदी को अपना प्यार दे सकते हैं। पत्रकार वार्ता में मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज, महानगर के मीडिया प्रभारी शोभनाथ विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी ने की थी सीन नदी में सैर, अब फ्रांस के राष्ट्रपति करेंगे गंगा में नौका विहार, 51 जिलों से आयी फोर्स