एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि अभिषेक सिंह हनी व झुन्ना गिरोह के सदस्यों से मिलने आने वालों की वीडियोग्राफी करायी जायेे। इन लोगों को मोबाइल नम्बर से लेकर सारा विवरण पुलिस को उपलब्ध कराया जाये। यदि किसी वारदात में जेल में बंद इन अधिकारियों का नाम आता है तो कारागार प्रशासन के जिम्मेदार लोगों भी कार्रवाई के जद में आ जायेंगे। एसएसपी के नोटिस के बाद से जेल में हड़कंप मच गया है। एसएसपी के तेवर से साफ हो गया है कि यदि जेल में अपराधी किसी तरह का खेल करते हैं तो जेल में जिम्मेदार लोग भी कानूनी कार्रवाई की जद में आ जायेंगे। सूत्रों की माने तो फरार अपराधियों की तलाश के साथ ही एसएसपी ने जेल पर भी विशेष ध्यान दिया है जिससे वहा बंद अपराधी किसी तरह के अपराध में शामिल न हो पाये।
यह भी पढ़े:-इस शहर को मिलने जा रही नयी विमान सेवाओं की सौगात