28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रों ने जलाये The Hundred Bucks Movie के पोस्टर, कहा फिल्म को नहीं होने देंगे रिलीज

फिल्म में अभद्र भाषओं के प्रयोग का लगाया आरोप, कहा जब ट्रेलर इतना खराब है तो फिल्म कैसे होगी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 17 Feb 2020, 2:04 PM IST

The Hundred Bucks Movie

The Hundred Bucks Movie

वाराणसी. छात्रों ने द हड्रेस बक्स मूवी का विरोध शुरू कर दिया है। सोमवार को शास्त्री घाट पर छात्रों ने फिल्म के पोस्टर जलाये और रिलीज नहीं करने की चेतावनी दी। कहा कि जिस तरह से फिल्म में अभद्र भाषाओं का प्रयोग किया गया है उससे समाज पर गलत असर पड़ेगा। सेंसर बोर्ड पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि ऐसी फिल्म को रिलीज करने की अनुमति कैसे दी जा सकती है।
यह भी पढ़े:-ग्राम प्रधान के घर फायरिंग, CCTV Footage में दिखी सारी घटना

छात्रों ने फिल्म के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पोस्टर जलाये। छात्रों ने कहा कि हमारा देश गंगा-जमुनी तहजीब के लिए माना जाता है। द हड्रेस बक्स फिल्म में जिस तरह से अपशब्दों का प्रयोग किया गया है वह महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ है। पहले ऐसी फिल्म बनने के प्रश्र पर कहा कि मनोरंजन के साथ अपने संस्कार पर ध्यान देना चाहिए। अच्छी फिल्म बननी चाहिए। सारा देश ऐसी फिल्मों को देखता है। खराब मनोरंजन दिखा कर युवा पीढ़ी को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिल्म को किसी भी हाल मेें चलने नहीं दिया जायेगा। फिल्क का ट्रेलर ऐसा है जो मूवी कैसे होगी। छात्रों ने कहा कि जब भी समाज में गलत संदेश देने वाली फिल्म बनती है तो युवा वर्ग सड़क पर उतर कर उसका विरोध करता है।
यह भी पढ़े:-जानिए कौन है सपा नेता अजय यादव, जिसने पीएम नरेन्द्र मोदी के काफिले के सामने दिखाया काला कपड़ा