28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्राम प्रधान के घर फायरिंग, CCTV Footage में दिखी सारी घटना

फूलपुर पुलिस जांच में जुटी, बाइक सवार बदमाशों ने दिया था घटना को अंजाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 17 Feb 2020, 12:36 PM IST

CCTV Footage

CCTV Footage

वाराणसी. फूलपुर थाना क्षेत्र के बाइक सवार बदमाशों ने ग्राम प्रधान, पिंडरा के घर के बाहर फायरिंग करके सनसनी फैला दी है। बीती रात हुई इस घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस अभी चुनावी रंजिश मान कर मामले की जांच कर रही है। बदमाशों ने जिस तरह से फायरिंग की है उससे प्रधान परिवार में दहशत व्याप्त हो गया है।
यह भी पढ़े:-जानिए कौन है सपा नेता अजय यादव, जिसने पीएम नरेन्द्र मोदी के काफिले के सामने दिखाया काला कपड़ा

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बाइक पर हेलमेट पहने दो लोग ग्राम प्रधान के घर पहुंचते हैं। एक बदमाश बाइक से उतरता है और प्रधान के घर की घंटी बजाता है। इसके बाद दोनों बदमाश वापस बाइक पर आकर बैठ जाते हैं। घंटी की आवाज सुन कर प्रधान के बड़े भाई पंकज मकान के प्रथम तल पर आते हैं। इसी बीच दोनों बदमाश असलहा निकाल कर फायरिंग शुरू कर देते हैं। एक बदमाश का फायर मिस कर जाता है जबकि दूसरे बदमाश के असलहे से गोली निकलती है। फायरिंग की आवाज सुन कर पूरा परिवार दहशत में आ जाता है। गोली चलाने के बाद बदमाश वहां से भाग जाते हैं।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी की यह योजनाएं समय से पूरी होती तो बदल जाती शहर की तस्वीर

छाया गुप्ता है पिंडरा की ग्राम प्रधान
कृष्ण कुमार गुप्ता उर्फ रामू जिला पंचायत के सदस्य रह चुके हैं। उनकी पत्नी छाया गप्ता पिंडरा की ग्राम प्रधान है। परिवार यह नहीं बता पा रहा है कि फायरिंग करने वालों की मंशा क्या थी। फूलपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टि में मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा हुआ लग रहा है। जल्द ही जांच करके बदमाशों को पकड़ लिया जायेगा।
यह भी पढ़े:-Kashi Mahakal Express के किराये में हुआ परिवर्तन, IRCTC ने जारी किया टूर पैकेज