सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के वीसी प्रो.राजाराज शुक्ल ने बताया कि छात्रों को रोजगार देने के लिए टीसीएस के सामने प्रस्ताव रखा गया था। अन्य कुलपतियों ने भी संस्कृत को रोजगार से जोडऩे की वकालत की है। वीसी ने बताया कि विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम को भी बैठक में रखा गया था। निर्णय किया गया कि सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के लिए टीसीएस द्वारा कम्प्यूटर से खास पाठ्यक्रम तैयार किया जायेगा। इससे परिसर में अध्ययन कर रहे छात्रों को रोजगार पाने में समस्या नहीं होगी। नये पाठ्यक्रम के लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग की व्यवस्था भी की जायेगी। वीसी प्रो.राजाराम शुक्ल ने बताया कि संस्कृत के छात्रों को इंटरव्यू में दक्षता हासिल करने के लिए भी विशेष ट्रेनिंग दी जायेगी। बैठक में ही संस्कृत हब ऐप का भी लोकार्पण किया गया है। ऐप के जरिए परिसर में अध्ययन की दृष्टि से बनाये गये कार्यक्रम अपलोड होंगे। ऐप के जरिए दुनिया में कही से भी छात्र अध्ययन व रोजगार से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
यह भी पढ़े:-Traffic पुलिस की वर्दी में हुआ बदलाव, पहचानने में नहीं होगी दिक्कत