
Tej Bahadur Yadav
वाराणसी. चुनाव आयोग ने बुधवार को बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव का नामांकन निरस्त कर दिया है। सूत्रों की माने तो चुनाव आयोग की नोटिस का तेज बहादुर यादव ने निर्धारित समय तक जवाब दिया था लेकिन चुनाव आयोग जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर यह निर्णय किया है। नामांकन निरस्त होने से बनारस में हड़कंप मच गया है। हालांकि जिला प्रशासन ने नामांकन निरस्त करने को लेकर अधिकृत रुप से कुछ नहीं कहा है। इस मामले में जिलाधिकारी शाम को साढ़े पांच बजे प्रेस कांफ्रेंस करके स्थिति को स्पष्ट कर सकते हैं। तेज बहादुर यादव ने पहले ही नामांकन निरस्त होने पर हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाने की बात कही थी। हालांकि नामांकन निरस्त होने को लेकर चुनाव आयोग द्वारा लिखित कुछ नहीं दिया गया है।
यह भी पढ़े:-BSF के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव ने दाखिल किया जवाब, चुनाव आयोग करेगा नामांकन पर निर्णय
पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लडऩे का ऐलान करने वाले तेज बहादुर यादव ने लोकसभा चुनाव २०१९ में वाराणसी संसदीय सीट से निर्दल व अखिलेश यादव व मायावती के गठबंधन प्रत्याशी के रुप में नामांकन किया था। दो नामांकन करने के चलते निर्दल प्रत्याशी के रुप में पहले एक नामांकन निरस्त हुआ था। इसके बाद चुनाव आयोग ने तेज बहादुर यादव को नोटिस देकर जवाब मांगा था। नोटिस में कहा गया था कि बर्खास्तगी के समय दो नामांकन पत्रों में अलग-अलग जानकारी दी गयी थी इस पर बीएसएफ से अनपत्ति प्रमाण पत्र लाने को कहा गया था। तेज बहादुर यादव ने दावा किया था कि उसने एक मई को सुबह 11 बजे तक अपना जवाब दे दिया था। सूत्रों की माने तो चुनाव आयेग इस जवाब से संतुष्ट नहीं था इसलिए तेज बहादुर यादव का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। अब तेज बहादुर यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पायेंगे। इस बात की अधिकृत सूचना का इंतजार किया जा रहा है।
यह भी पढ़े:-तेज बहादुर यादव ने कहा कि नहीं मिला न्याय तो हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे लड़ाई
हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाने की है तैयारी
तेज बहादुर यादव ने पहले ही बीजेपी पर आरेप लगाया था कि उसे चुनाव लडऩे से रोकने के लिए सारे हथकंड़े अपनाये जा रहे थे। तेज बाहदुर यादव ने नामांकन निरस्त होने पर हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाने की बात कही थी।
यह भी पढ़े:-तेज बहादुर यादव के नामांकन विवाद में आया नया मोड, वकील ने बीएसएफ से बर्खास्तगी पर किया यह खुलासा
Updated on:
1 May 2019, 1:50 PM IST
Published on:
1 May 2019, 1:50 PM IST
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.