
फोटो सोर्स: वाराणसी पुलिस X, प्रेमिका की हत्या कर फरार युवक एनकाउंटर में घायल, गिरफ्तार
वाराणसी पुलिस ने ताबड़तोड़ करवाई करते हुए बुधवार को मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ढाबे पर पोस्ट ग्रेजुएट छात्रा की हत्या कर फरार उसके प्रेमी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जब पुलिस ने घेरेबंदी की तब युवक पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागना चाहा लेकिन पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से वह घायल हो गया। युवक ने अपना नाम साहब बिंद बताया।
छात्रा की हत्या के बाद काफी साक्ष्य आदि एकत्रित किए गए। घटनास्थल के CCTV फुटेज, होटल रजिस्टर में दर्ज विवरण, सर्विलांस और मृतका के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल्स के आधार पर अभियुक्त साहब बिंद पुत्र डंगर बिंद, निवासी ग्राम बरैनी, थाना कछवा बाजार (मिर्जापुर) को इस हत्याकांड में नामजद कर उसकी तलाश प्रारंभ की गई।
जब पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तब अभियुक्त की लोकेशन भदोही में स्थित अपनी बहन के घर पाई गई, जहां से उसे मिर्जामुराद पुलिस टीम ने हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त से पूछताछ की गई, जिसमें उसने हत्या करना स्वीकार किया।
पुलिस की पूछताछ में उसने पूरी प्रेम कहानी बक डाली, उसने बताया कि मृतका से उसकी मुलाकात वर्ष 2024 में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान थाना मेहंदीगंज क्षेत्र में हुई थी। परिचय के बाद दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर लिया और बातें होने लगी। लगातार एक दूसरे से संपर्क में रहने से दोनों में प्रेम संबंध बन गए। साहब ने बताया कि वह जब भी घर आता इसी ढाबे में अपनी प्रेमिका से मिलता था।
पुलिस के सामने अभियुक्त ने बताया कि मृतका काफी खर्चीली थी और बार बार पैसे की डिमांड कर उसका जीना दूभर कर दी थी। जिससे परेशान होकर उसने प्रेमिका को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया और उसी के हिसाब से तय मंसूबे लेकर प्रेमिका को ढाबे पर बुलाया और कमरे में गला चाकू से रेत कर फरार हो गया। पुलिस ने जब सामानों की बरामदगी के लिए घटनास्थल पर के है तो युवक ने फायरिंग कर भागना चाहा, पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए उसके पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया।
Updated on:
4 Jul 2025, 12:30 AM IST
Published on:
4 Jul 2025, 12:17 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.