वाराणसी. सीएम नीतीश कुमार ने जब से बिहार में शराबबंदी की है तभी से यूपी से अवैध ढंग से शराब पहुंचाने का धंधा तेज हो गया है। बनारस के रामनगर, लंका व रोहनिया थाना क्षेत्र से सबसे अधिक तस्करी कर हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों की शराब को बिहार भेजा जाता है। तस्करी में इतनी अधिक कमाई हो रही है कि अब पुलिस वाले भी शराब तस्करी का काम शुरू कर दिये हैं। सोमवार की देर रात चंदौली की कोतवाली पुलिस ने बाईपास हाईवे से एक नयी क्रेटा कार को पकड़ कर 151 बोतल बड़ी व 375 बोतल छोटी शराब की शीशी बरामद की है। पुलिस ने कार से दो लोगों को भी पकड़ा है, जो बनारस के रामनगर थाने के सिपाही बताये जा रहे हैं।
यह भी पढ़े:-अनुप्रिया पटेल ने उपचुनाव को लेकर साधी चुप्पी, बीजेपी के खुलासे का कर रही इंतजार