पेरिशेबल कार्गो सेंटर से ही पूर्वांचल की 14 टन मिर्च 20 दिसम्बर को भेजा गया था जो पहले मुंबई गया था उसके बाद 26 दिसम्बर को दुबई रवाना किया गया था। 29 दिसंबर को हरी मिर्च का कंटेनर दुबई उतरा था और सोमवार को यूएई कस्टम द्वारा मंजूरी दी गयी है। ट्रायल शिपमेंट एपीडा के अधिकारी डा.सीबी सिंह व बीएचयू के प्रो.वीके चंदोला ने दुबई के अलएवेअर फ्रूट्स एंव वेजिटेबल्स मार्केट के स्थानीय व्यापारी, डीलर से भेंट की और पूर्वांचल की सब्जी के बारे में जानकारी ली। स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि यहां की ताजी सब्जी बहुत अच्छी होती है, जिसकी काफी मांग होती है इसलिए लगातार ताजी सब्जियों को भेजा जाये। स्थानीय व्यापारी की प्रतिक्रिया से उत्साहित अधिकारियों ने अब पूर्वांचल से सब्जी व फल भेजने की प्रक्रिया तेज करने को कहा है।
यह भी पढ़े:-संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के लिए चार प्रमुख पद पर 74 प्रत्याशियों का नामांकन