
UP Collage Election 2018
वाराणसी. यूपी कॉलेज में छात्र में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है। प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए सारी ताकत लगायी है। किसी मतदाता के आगे हाथ जोड़ कर तो किसी का पैर पकड़ कर वोट मांगा गया है। कुछ ही घंटे के अंदर छात्रसंघ चुनाव का परिणाम आ जायेगा। उसके बाद परिसर को नये छात्रसंघ पदाधिकारी मिल जायेंगे।
यह भी पढ़े:-हरिश्चन्द्र पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में चार प्रमुख पद के लिए 13 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
यूपी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी है। जबकि उपाध्यक्ष व महामंत्री पद पर तीन-तीन प्रत्याशी मैदान में है। पुस्तकालय मंत्री पद पर सीधी लड़ाई है। इसके अतिरिक्त पांच संकाय प्रतिनिधि पद पर एक-एक प्रत्याशी होने के चलते उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की जायेगी। छात्रसंघ चुनाव को लेकर परिसर में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किये गये हैं। भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं जिसके चलते शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुई है। मतगणना का कार्य आरंभ हो गयी है और बहुत जल्द ही चुनाव परिणाम जारी होगा।
यह भी पढ़े:-जिन जगहों पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया चुनाव प्रचार, अधिकांश जगह घट गया मतदान प्रतिशत
Published on:
8 Dec 2018, 1:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.