30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP College छात्रसंघ चुनाव में नवीन अध्यक्ष, कृष्णमूर्ति उपाध्यक्ष व हर्ष सिंह महामंत्री निर्वाचित

पुस्तकालय मंत्री पद पर अंकित का निर्विरोध निर्वाचन, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 7 Dec 2017, 4:24 PM IST

UP College Student Union Election 2017

UP College Student Union Election 2017

वाराणसी. यूपी कालेज में गुरुवार को गहमागहमी के बीच हुए छात्रसंघ चुनाव में नवीन सिंह ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कृष्णमूर्ति सिंह को विजय मिली है। महामंत्री पद पर हर्ष सिंह ने बाजी मार ली है। पुस्तकालयमंत्री पद पर अंकित विक्रम सिंह का निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गयी। प्रधान चुनाव अधिकारी डा.महेश प्रताप सिंह ने जैसे ही परिणाम की घोषणा की, वैसे ही समर्थकों ने विजयी पदाधिकारियों का फूल-माला पहना कर स्वागत किया। इसके बाद पुलिस ने अपनी सुरक्षा में सभी विजयी पदाधिकारियों को उनके घर तक पहुंचाया। परिसर में कुल 2372 मतदाताओं ने मतदान किया है, जिसके चलते मत प्रतिशत 54 प्रतिशत रहा।
यह भी पढ़े:-बीजेपी की जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता ने अपनी शादी में किया मेरे सइयां सुपरस्टार पर डांस, वीडियो वायरल



यूपी कालेज छात्रसंघ चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। परिसर व उसके आस-पास सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किये गये थे। छात्रसंघ चुनाव के लिए परिसर में कुल 22बूथ बनाये गये थे, जहां पर कुल 4340 वोटरों को मतदान करना था। चुनाव में पारदर्शिता लाने के लिए सीसीटीवी भी लगाया गया था। सुबह 9 बजे से मतदान आरंभ हुआ जो दोपहर एक बजे तक चला। इसके कुछ देर बाद ही मतगणना आरंभ होकर चुनाव परिणाम की घोषणा की गयी।
यह भी पढ़े:-गुजरात में बीजेपी की जीत के लिए काशी में मुस्लिम महिला की दुआख्वानी, देखे वीडियो

पुलिस करती रही गश्त, समर्थकों में होती रही नोकझोंक
छात्रसंघ चुनाव के दौरान परिसर के बाहर पुलिस गश्त करती रही। इस दौरान जहां पर भी छात्रों की भीड़ होती थी पुलिस वहां पहुंच कर छात्रों को वहां से हटा देती थी। इस दौरान कई बार समर्थकों में नोकझोंक भी हुई।

यह भी पढ़े:-विश्वविद्यालय व कालेज में तेज हुआ छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रचार, भगवा सेना पर लगी निगाहे

इन प्रत्याशियों को मिले इतने वोट
अध्यक्ष पद पर नवीन सिंह 648 मत पाकर विजयी हुए
अन्य प्रत्याशी
अविकल सिंह:-353, नवीन सिंह:-648, पियूष सिंह:-501, शिवम सिंह:-494, और विवेक कुमार चौबे:-321
कुल मत पड़े:- 2372, अवैध:-36 व नोटा:-19
उपाध्यक्ष पद पर 1328 मत पाकर कृष्ण मूर्ति सिंह विजयी हुए
अन्य प्रत्याशी:-
विकास सिंह:-196, कृष्ण मूर्ति सिंह:-1328 व विवेकानंद सिंह:-721
कुल मत पड़े:-2372, अवैध:-102व नोटा:-25
महामंत्री पद पर हर्ष सिंह 849 मत पाकर विजयी हुए
आकाशदीप रघुवंशी:-693, हर्ष सिंह:-849, सिद्धांत भृगुवंशी:-569
अवैध:-200 व नोटा:-61
पुस्तकालय मंत्री पद पर अंकित विक्रम सिंह निर्विरोध निर्वाचित
कला संकाय प्रतिनिधि पद नितिन मिश्रा 459 पाकर विजयी हुए
अन्य प्रत्याशी:-
अभिषेक कुमार सिंह:-233, नितिन मिश्रा:-549
कुल मत पड़े:-818, अवैध 19 व नोटा:-17
विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर संस्कृति पांडेय 519 मत पाकर विजयी हुए
अन्य प्रत्याशी:-
संस्कृति पांडेय:-519, रविन्द्र सिंह:-379
कुल मत पड़े:-920, अवैध:-9, नोटा:-13
कृषि संकाय प्रतिनिधि पद पर विवेक सिंह निर्विरोध निर्वाचित
वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर विजय लक्ष्मी सिंह निर्विरोध निर्वाचित
शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर अभिषेक कुमार मिश्र निर्विरोध निर्वाचित
छात्रावास प्रतिनिधि पद( न्यू गल्र्स हास्टल) आदिति सिंह निर्विरोध निर्वाचित

यह भी पढ़े:-पीएम मोदी की बड़ी सौगात, यहां बनेगा एशिया का पहला फ्रेट विलेट

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश