कृषि मंत्री सूर्य कुमार शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना भी लागू होने जा रही है। इस योजना का प्रीमियम सरकार देगी। 60 वर्ष की आयु के बाद किसानों को एक निश्चित धनराशि मिलेगी। इसके लिए भी किसानों को अपना पंजीकरण कराना होगा। उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट काड पर मात्र चार प्रतिशत ब्याज पर फसली ऋण देने की व्यवस्था की गयी है। पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार ने किसानों के उपज के न्यूनतम मूल्यों में वृद्धि कर आय बढ़ाने का प्रयास किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस साल 37 लाख मैट्रिक टन गेहूं की खरीद की है जो पूर्व वर्षों की तुलना में कई गुना अधिक है। कृषि मंत्री सूर्य कुमार शाही ने कहा कि किसानों की लागत बढ़ाने के लिए 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज व कृषि ऋण देने की व्यवस्था की गयी है। ऑर्गेनिक कार्बन को बढ़ाने के लिए 20 हजार कुंतल ढैचा बीज किसानों को उपलब्ध कराया गया है।
यह भी पढ़े:-BSP के फरार सांसद को फिर लगा झटका, चस्पा हुई कुर्की की नोटिस