11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में, सामान्य से तीन डिग्री तक कम हुआ तापमान

लगातार तापमान में गिरावट का दौर जारी है। 24 घंटे में आधे डिग्री तक तापमान में गिरावट देखी गई है। इस वजह से गुलाबी ठंड अब धीरे-धीरे गलन में बदलती जा रही है। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि गलन की ओर मौसम का रुख बढ़ने से अगले तीन से चार दिनों तक कोहरे और ओस का असर भी बढ़ जाएगा।
2 min read
Google source verification
UP Weather Temperature Decrease by 3 Degree Below Normal Cold Increase

UP Weather Temperature Decrease by 3 Degree Below Normal Cold Increase

वाराणसी. उत्तर प्रदेश के मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। लगातार तापमान में गिरावट का दौर जारी है। 24 घंटे में आधे डिग्री तक तापमान में गिरावट देखी गई है। इस वजह से गुलाबी ठंड अब धीरे-धीरे गलन में बदलती जा रही है। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि गलन की ओर मौसम का रुख बढ़ने से अगले तीन से चार दिनों तक कोहरे और ओस का असर भी बढ़ जाएगा। मौसम का रुख तल्खी भरा हो जाएगा। वाराणसी में बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से तीन डिग्री कम रहा। आर्द्रता अधिकतम 78 फीसद और न्‍यूनतम 54 फीसद दर्ज की गई।

पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वी यूपी में

बुधवार को भी तापमान में कमी और वातावरण में ठंडी हवाएं काबिज रहीं। दिन चढ़ने के साथ ही गुनगुनी धूप भी निकल आई। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। रात से ही कोहरे का असर दिखने लगेगा। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता लगातार बनी हुई है। पहाड़ों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। सप्ताह भर में पूर्वी जिलों में ठंड का असर बढ़ जाएगा।

नवंबर के अंत तक शीतलहर का असर

मौसम विज्ञानी का दावा है कि नवंबर अंत तक कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ जाएगा। नवंबर अपने औसत से अधिक ठंडा रहेगा। दिसंबर के भी पहले सप्ताह से ही कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। आमतौर पर 15 दिसंबर के बाद से कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार सप्ताह भर पहले से ही लोगों को अत्यधिक ठंड का आभास होगा।

ये भी पढ़ें: एक दिसंबर से 28 फरवरी तक नहीं चलेंगी यह ट्रेनें, रेलवे ने रद्द करने का लिया फैसला, रिजर्वेशन से पहले देखें लिस्ट

ये भी पढ़ें: UP Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट यूपी में पछुआ हवा की वजह से पारा लुढ़का, बढ़ेगी ठंड

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग