वाराणसी में लखनऊ की फार्च्युनर कार सवार ने पान खाकर एक व्यक्ति पर थूक दिया और टोकने पर वाहन सवार को इतना गुस्सा आया कि, वाहन से स्कूटी सवार को रौंदकर मार डाला। परिजनों ने वाहन में फार्च्युनर में सवार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। हादसे के बाद सिगरा पुलिस ने चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो अन्य फरार हो गए। सोमवार को पकड़े गए लोगों को छुड़ाने के लिए सिगरा थाने में घंटों पंचायत हुई। लखनऊ के भाजपा नेता का रसूख दिखाकर मामला रफा-दफा करने का प्रयास किया गया।