11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert-बारिश ने बढ़ायी ठंड, आसमान साफ होने पर तेजी से गिरेगा तापमान

पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुआ परिवर्तन, १४ तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 13 Dec 2019, 12:19 PM IST

Weather

Weather

वाराणसी. बीती रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। कभी तेज तो कभी हल्का पानी बरसने से ठंड में वृद्धि हो गयी है। जम्मू कश्मीर में आये पश्चिम विक्षोभ के चलते ही मौसम में परिवर्तन हुआ है। 14 दिसम्बर तक बारिश होने व बादल छाये रहने की संभावना है इसके बाद जब आसमान साफ होगा तो तेजी से तापमान में गिरावट होगी।
यह भी पढ़े:-Weather Alert- मौसम में बही बदलाव की बयार, हो सकती है बारिश

बीती रात चमक-गरज के साथ हुई बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। बारिश होने के चलते ठंड में बढ़ोतरी हो गयी है। सुबह हुई तेज बारिश ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी। घर से बाहर निकलन के लिए लोगों को रेन कोट व छाता खोजना पड़ा। दोपहर तक बारिश रुक गयी थी लेकिन हल्की बूंदाबादी होने से तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बारिश होने से रबी की फसल को सबसे अधिक फायदा होगा। जिन किसानों ने गेंहू की बुवाई देर से की है उन्हें अधिक लाभ मिलेगा। बारिश से सब्जी लगाये किसानों की परेशानी बढ़ गयी है। मौसम बदलने से प्याज की आवाक कम हुई तो दाम फिर से बढऩे लगेंगे। ठंड में हुई बारिश से बीमार, बुजुर्ग व बच्चों का विशेष ध्यान रखना होगा।
यह भी पढ़े:-विदेशी जोड़े ने हिन्दू रीति से की शादी, कहा भारतीय सभ्यता का दुनिया में जवाब नहीं

आसमान साफ होने के बाद ठंड दिखायेगी असर
आसमान साफ हो जाने के बाद मौसम का असली असर दिखायी देगा। आसमान साफ होते ही शीत लहर चलने की भी संभावना है। पौष माह आरंभ हो चुका है और ऋतु के अनुसार देखा जाये तो यह माह कड़ाके की ठंड के लिए जाना जाता है। मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय ने कहा कि जम्मू कश्मीर पर आये पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही पानी बरसा है। विक्षोभ का सबसे अधिक असर १३ दिसम्बर को देखने को मिलेगा। इसके बाद 14 को कम असर होगा। आसमान साफ होते ही ठंड में तेजी से बढ़ोतरी होना तय है।
यह भी पढ़े:-भगवान बुद्ध के प्रथम उपदेश स्थल सरनाथ में मिलती है इतनी शांति, बार-बार जाने का करेगा मन