जलवायु परिवर्तन का असर अब व्यापक स्तर पर दिखायी दे रहा है। पूर्वांचल से 20 सितम्बर से मानसून की वापसी शुरू हो जाती थी लेकिन इस बार देर से आये मानसून का अक्टूबर के पहले सप्ताह तक वापस जाने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। सितम्बर को पहला पखवारा ने बारिश के लिहाज से सभी को निराश किया था लेकिन दूसरा पखवारे में हो रही जोरदार वर्षा ने सभी आंकड़ों को ध्वस्त कर दिया है। इस मानसून सीजन की बात की जाये तो लगभग 852 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना जाता है। बाबतपुर स्थित मौसम विभाग की माने तो 26 से 27 सितम्बर सुबह आठे बजे तक 130.6 मिलीमीटर पानी बरसा था और सुबह साढ़े आठ बजे से शाम पांच बजे तक कुल 86.6 मिलीमीटर पानी बरसा है इस तरह पिछले 36 घंटे में 217.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हो चुकी है। बारिश अभी हो रही है इसलिए शनिवार सुबह तक आंकड़ों में बढ़ोतरी होना तय है।
यह भी पढ़े:-Weather Alert- बीती रात से लगातार हो रही बारिश, जलभराव ने बढ़ायी लोगों की फजीहत