24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
सरिस्का: सावन में धरा ने ओढ़ी हरी चादर, सुहावने सावन में मयूर नृत्य 
Play video

सरिस्का: सावन में धरा ने ओढ़ी हरी चादर, सुहावने सावन में मयूर नृत्य 

मंगलवार को पांडुपोल हनुमान मंदिर दर्शन गए। श्रद्धालुओं ने यह दृश्य देख जहां विभिन्न प्रकार के वन्य जीव
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 23 Jul 2024, 2:57 PM IST

अलवर जिले में बारिश होने में मानसून की सक्रिय होने के बाद जल जंगल जमीन और जीव प्रफुल्लित होने लगे हैं। मंगलवार को पांडुपोल हनुमान मंदिर दर्शन गए। श्रद्धालुओं ने यह दृश्य देख जहां विभिन्न प्रकार के वन्य जीव राष्ट्रीय पक्षी मोर इस बारिश के बाद उमंग और उल्लास से उछल कूद वह नृत्य करते हुए देखे। हरियाली को देखकर ठंडी हवा के झोंके में राष्ट्रीय पक्षी मयूर के जगह-जगह झुंड नृत्य करते रहे और अपनी मधुर आवाज में पीहू पीहू करते रहे। वही बारिश के बाद क्षेत्र में हरियाली होने पर बारहसिंघा चित्र सांभर सूअर सहित अन्य वन्य जीव पूरे क्षेत्र में विचरण करते हुए नजर आए जहां उन्हें देखने के लिए लोग बैग सड़क के छोर पर खड़े होकर निहारत रहे तथा उनका नृत्य और विचरण मोबाइल फोन में कैद कर इस पल को खुशी व याद में शामिल किया। हनुमान भक्त गोविंद जोशी सतीश कुमार चेतन शर्मा संतोष कुमार भरत कुमार ने बताया इन दोनों बारिश के बाद सरिस्का अभियान क्षेत्र हरियाली से ओतप्रोत है जहां वन क्षेत्र में रहने वाले वन्य जीवन के लिए खाने और पीने की पूरी व्यवस्था प्रकृति ने की है।