17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा
शुभ मुहूर्त में हुआ होली दहन, लगे जयकारे, देखें वीडियो
Play video

शुभ मुहूर्त में हुआ होली दहन, लगे जयकारे, देखें वीडियो

गुरुवार की रात्रि में शुभमुहूर्त में होलिका दहन किया गया। इसके साथ ही लोगों ने होलिका मैया की जय की गूंज की।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 1 Mar 2018, 9:56 PM IST

आगरा। आखिरकार रंगों का त्योहार शुरू हो गया। मथुरा में तो होली का हल्ला चारों ओर है। मंदिरों में होली हो रही है। 24 फरवरी को बरसाना में लठामार होली के साथ शुरुआत हुई थी। गुरुवार की रात्रि में शुभमुहूर्त में होलिका दहन किया गया। इसके साथ ही लोगों ने होलिका मैया की जय की गूंज की। गेहूं, जौ और चना की बालियों को होली का अग्नि में भूनीं। इन्हें एक दूसरे को देकर होली की बधाई दी। होलिका मैया के जयकारे लगे। शुक्रवार को रंगों की होली होगी। इसके लिए व्यापक तैयारी की गई है। पुलिस भी होली के लिए सतर्क है। होली को देखते हुए बरेली में नमाज का समय बदल दिया गया है।

किस राशि के लिए कौन सा रंग उचित

ज्योतिषवेत्ता डॉ. अरबिन्द मिश्रा का कहना है कि राशियों के हिसाब से रंग खेलना शुभकारी होता है रंग मन और शरीर दोनों को प्रभावित करते हैं। इसलिए रंगों का बेहद महत्व है। मेष और वृश्चिक राशि वाले जातकों को लाल रंग का प्रयोग करना चाहिए। वृषभ और तुला राशि वाले यदि सिल्वर रंग का प्रयोग करेंगे तो उनके जीवन में और अधिक चमक बिखरेगी। मिथुन और कन्या राशि वाले हरे रंग का प्रयोग करें। कर्क राशि वाले दूधिया सफेद रंगों का प्रयोग होली करेंगे तो उनका भाग्य और दमकेगा। सिंह राशि वाले जातकों को महरूम रंग का प्रयोग करना चाहिए। धनु और मीन राशि वाले यदि पीले रंग का प्रयोग करेंगे तो भाग्य और संपत्ति में लाभ मिलेगा। मकर और कुंभ राशि वाले जातक हल्के नीले रंग का प्रयोग करें।