
आगरा। मंगलवार से बिगड़ा मौसम ठीक होने का नाम ही नहीं ले रहा है। मंगलवार को बारिश हुई थी। बुधवार से कोहरा छाया हुआ है। इसके साथ ही शीतलहर है। भीषण सर्दी से लोग मुश्किल में हैं। कोहरा इथना छाया हुआ है कि 10 मीटर भी दृश्यता नहीं है। सुबह आठ बजे तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था। कोहरे कारण फतेहाबाद में एक ट्रक कार पर गिर गया था। इसके चलते मध्य प्रदेश के छह लोगों को मौत हो गई थी। ये लोग मुरैना से फिरोजाबाद जा रहे थे। मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर बाद धूप निकलने की संभावना है। कोहरा छाने का प्रभाव ताजमहल में साफ-साफ दिखाई देता है। सूर्योदय के समय ताजमहल के दर्शन नहीं हो पाए। निकट जाकर ही ताजमहल दिखाई दिया।