आगरा। देश अपना 69वां गणतंत्र धूमधाम से मना रहा है। चारों ओर हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान आगरा में मोहम्मद इकबाल का कहना है कि हमारे देश में संविधान की कद्र नहीं हो रही है। संविधान बचाकर रखेंगे तो पूरी दुनिया में हम उस पैगाम को पहुंचा सकेंगे जो पूर्वज देकर हमें गए हैं। संविधान की रक्षा के लिए हमें खुद को आगे आना होगा।