14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा
Video: चोरों का दुस्साहस: पड़ोसी के शोर मचाने पर भी चोरी
Play video

Video: चोरों का दुस्साहस: पड़ोसी के शोर मचाने पर भी चोरी

एत्माउद्दौला क्षेत्र में चोरों ने दो भाईयों के घर को बनाया निशाना, लाखों का माल पार

Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Aug 28, 2018

आगरा। एत्मादउद्दौला क्षेत्र में एक घर में बीती रात चोरी हो गई। इस घर में दो सगे भाई रहते हैं। एक ऊपर रहता है और दूसरा निचले हिस्से में। चोरों ने दोनों के घर को निशाना बनाया। सामने वाले पड़ोसी ने चोरों को देख लिया और दोनों भाइयों को सूचना दी, लेकिन जब तक वह भाग निकले।

सगे भाई एक ही मकान में रहते हैं
कटरा वजीर खां में अवजाल और अनसाल का घर है। दोनों सगे भाई हैं। अवजाल टोरंट में नौकरी करता है और अनसाल मजदूरी का कार्य करता है। दो मंजिला मकान में नीचे अवजाल रहता है और ऊपर अनसाल। रात में करीब ढाई बजे ऊपर छत से उनके घर में चोर घुस आए। लोग घर के बाहर सो रहे थे। चोरों ने पहले ऊपर की मंजिल पर अवजाल के घर में चोरी की। यहां से करीब एक लाख रुपये नगद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इसके बाद नीचे गए और वहां से भी अलमारी में नगदी चोरी कर ली। पड़ोसी की चोरों पर नजर पड़ गई, उसने अवजाल के पास फोन कर सूचना दी। लेकिन, जब तक वह कुछ समझ पाते, चोर भाग गए थे।